Search

 
 
 

गिरिडीह : लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करें भाजपा कार्यकर्ता- लक्ष्मण सिंह

 

गावां में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक

Ganwa (Giridih) : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक बुधवार को गावां की बादीडीह पंचायत में हुई. बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया गया. बैठक में बादीडीह, पटना व सांख पंचायत के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. तीनों पंचायतों के लिए बूथ संयोजक व टोली का गठन किया गया. भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके कार्यों और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि भाजपा का ऐतिहासिक कार्यकाल आम लोगों की जुबां पर है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें. अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदान कराएं. पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रीयता जरूरी है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, सुबोध राय, भगवान दास वर्णवाल, कांग्रेस यादव, अमरदीप निराला, पवन सिंह, देवनन्दन सिन्हा, राजेन्द्र चौधरी, विनोद मिष्टकार, जयप्रकाश आनंद, उदय प्रसाद यादव, मनोज सिंह, सुनीता देवी, मुकेश यादव उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-old-man-dies-after-being-hit-by-train-near-jamua/">गोड्डा

: जमुआ के पास ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही