Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
लोगों को बतायी गई केन्द्र के मोदी सरकार की उपलब्धियां
Gandey(Giridih) : गांडेय प्रखंड में 8 जुलाई शनिवार को भाजपा अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान भाजपाइयों ने अहिल्यापुर समेत भासपुर, सरोन, रशनजोरी सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 साल के विकास कार्यों व उनके विचारधारा की जानकारी दी गई. इस दौरान लोगों को एक बार पुनः वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील की गई. इस दौरान क्षेत्र में एक सुविख्यात चिकित्सक अहिल्यापुर के डॉ. जयदेव पंडित व गिरिडीह वनांचल कॉलेज के प्रोफेसर अहिल्यापुर निवासी प्रो. गणेश अग्रवाल समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनन्दन पाठक, अरुण हाजरा, अषेश्वर सिंह, सुरेंद्र लोहानी, राजू मंडल, रघुनाथ यादव, बलराम गोस्वामी, प्रकाश गोस्वामी, मोहन हाजर आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=692324&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : सीसीएल के नए सीएमडी ने बीएंडके और ढोरी क्षेत्र का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही