Giridih : गिरिडीह के तिसरी प्रखंड स्थित पालमो में भाजपा द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में राज्य के पहले मुख्यमंत्री सह वर्तमान विधायक बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का जमकर सराहना की. कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना, मुफ्त अनाज, आयुष्मान योजना आदि महत्वाकांक्षी कार्य किये गये. कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश विकासशील से विकसित देश होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसलिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है. उन्होंने अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यहां विरोधी टिमटिमाता तारा लेकर लड़ रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन बीजेपी की ही देन है, कहा कि राज्य गठन के बाद झारखंड में विकास की गंगा बही. जगह-जगह सड़कों का जाल बिछा, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी. कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार के समय घर-घर बिजली पहुंची है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/BJP.gif"
alt="" width="600" height="400" /> भाजपा नेता अजय रंजन के नेतृत्व में बल्हारा चौक पर आज नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के लिए समर्थन मांगा. भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया. 14 मई को बिरनी प्रखंड के पेशम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर डोरंडा में बैठक कर तैयारी पर चर्चा की गयी. साथ ही घोडथंबा बाजार में भाजपा नेता उदय सिंह के नेतृत्व में आयोजित नुक्कड़ सभा में कमल फूल पर वोट देने की अपील की गयी.
आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के पास से 35 करोड़ रुपये ईडी ने बरामद किये
श्री मरांडी ने राज्य की INDIA गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के पास से 35 करोड़ रुपया ईडी ने बरामद किया, तो सोचने वाली बात है कि मंत्री और सचिव के यहां कितना पैसा होगा? इस सरकार में बालू अभ्रक और कोयला से कांग्रेस और जेएमएम वाले पैसा वसूली का काम करते हैं. आज कटकोको और तिसरी हाट में भी भाजपा ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. यहां कोडरमा से आये दीपक दिलदार ने मिमिक्री कर लोगों को भाजपा को वोट देने की अपील की.भाजपा नेताओं ने की नुक्कड़ सभा
alt="" width="600" height="400" /> भाजपा नेता अजय रंजन के नेतृत्व में बल्हारा चौक पर आज नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के लिए समर्थन मांगा. भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया. 14 मई को बिरनी प्रखंड के पेशम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर डोरंडा में बैठक कर तैयारी पर चर्चा की गयी. साथ ही घोडथंबा बाजार में भाजपा नेता उदय सिंह के नेतृत्व में आयोजित नुक्कड़ सभा में कमल फूल पर वोट देने की अपील की गयी.
Leave a Comment