Search

 
 
 

गिरिडीह : जिले में भाजपा की तिरंगा यात्रा, कार की रूफ खोलकर बाबूलाल ने लहराया तिरंगा

 
Giridih : आज़ादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर ज़िले के सभी प्रखंडों में भारतीय जनता पार्टी ने 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली. गिरिडीह शहर में तिरंगा यात्रा की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हर घर तिंरगा अभियान में गिरिडीह की भागीदारी शत प्रतिशत होनी चाहिए. उन्होनें कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने पर ज़ोर दिया. बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज़्यादा तिरंगा गिरिडीह जिले में ही दिखना चाहिए. केन्द्रीय मंत्री शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि तिरंगा देश की शान है. हर घर तिरंगा अभियान के साथ सरकार आज़ादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाना चाहती है. तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक केदार हाज़रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ देश इतिहास रचेगा. तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, अशोक उपाध्याय, राजेश पोद्दार, चुन्नुकांत, नुनूलल मरांडी, यदुनंदन पाठक, संजीत सिंह पप्पू, कामेश्वर पासवान, नवीन सिन्हा, शालिनी वेशिख्यार, सदानंद वर्मा, संजू देवी, संदीप डांगेच, सुरेंद्र वर्मन सहित कई अन्य मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/giridih-despite-less-rain-farmers-sow-corn-in-the-fields-the-crop-is-flourishing/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कम बारिश के बावजूद किसानों ने खेतों में बोए मकई, लहलहा रही है फसल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही