Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पीरटांड़ में बीएलओ एप प्रशिक्षण कैम्प संपन्न

Pirtand(Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड सभागार में बीएलओ एप का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प 10 जून को संपन्न हो गया. अंतिम सत्र की अध्यक्षता निबंधन पदाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा ने की. प्रशिक्षणार्थी बीएलओ व सुपरवाइजर को मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सिन्हा ने बीएलओ एप की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर स्मार्ट फोन में बीएलओ एप डाऊनलोड करने, मोबाईल नंबर पंजीकरण करने, मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधा सहित मतदाता सूची में नए मतदाता को जोड़ने, नाम विलोपन व संशोधन करने तथा वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने आदि का प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव अगस्त में होने की संभावना है. प्रशिक्षण में इंद्रजीत महतो, रामनरेश सिंह, बिजन हेम्ब्रम, किरण प्रसाद, मोनीता कुमारी, तनुजा कुमारी, निर्मला मरांडी, रेखा कुमारी, सुबी प्रवीण, वीणा देवी, साजदा खातून आदि उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663554&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : रहम करो सूर्य देव, खत्म करो हीट वेव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही