Search

 
 
 

गिरिडीह : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण संबंधी प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

 
ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगा पीएचईडी
Pirtand (Giridih): जिले के पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में 22 जुलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण फेज 2 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ दिनेश कुमार ने की, जबकि संचाल गिरीश कुमार ने किया. मौके पर बीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की संस्था की ओर से चिहिंत ग्राम व ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का आंकलन किया जायेगा. उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी गांव में बैठक कर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें. पीएचईडी को कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया. कार्यशाला में सभी पंचायत सचिव, मुखिया, प्रखंड समन्यवक जेएसएलपीएस, जलसहिया, सेविका, सहिया सहित अन्य लोग उपस्थित हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707541&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हड़ताल पर रहे अस्पतालों के आउटसोर्सिंग कर्मी, मची हलचल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही