Search

 
 
 

गिरिडीह : रक्तदान अनजान व्यक्ति से भी आत्मीय संबंध बनाता है: सुदिव्य कुमार सोनू

 
Giridih: वर्णवाल सेवा समिति के तत्वधान में 14 मई को बरमसिया स्थित वर्णवाल धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर उद्घाटन के बाद विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत की. विधायक ने कहा कि रक्तदान कर किसी मजलूम की जिंदगी बचाई जा सकती है. वर्णवाल सेवा समिति के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम दान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है. रक्तदान अनमोल है इसकी कोई कीमत नहीं आंकी जा सकती. रचनात्मक व सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ रहने के लिए रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान कर अनजान व्यक्ति से भी आत्मीय संबंध बनाया जा सकता है. समिति के अध्यक्ष लखन वर्णवाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एकत्र किया गया रक्त जरूरतमंदों के काम आएगा. शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रह की गई है. शिविर में वर्णवाल समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ आई अंसारी, रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष मदन विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद रणजीत यादव, पूनम वर्णवाल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636723&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया का कटहल झारखंड समेत पांच राज्य के लोगों को भाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही