Search

 
 
 

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिंद्रा कोचिंग में लगा ब्लड डोनेशन कैम्प

 
संग्रह किया गया 21 यूनिट रक्त
Giridih : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को महिंद्रा कोचिंग सेंटर गिरिडीह में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया. इस सशक्त पहल के तहत, कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम में सृष्टि, मृगेंद्र कुमार, कुंदन, आशीष, गौरव, प्रमोद, श्वेतांक, सुरेंद्र, इरफान, प्रतीक, मेघा, रिया, पूर्णिमा, यश यदि लोगों ने अपना रक्तदान किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर सोहेल अख्तर, डॉक्टर तारकनाथ देव, इंजीनियर विनय कुमार सिंह, सुभाष सिन्हा, दीपक यादव, संजीव सिंह और कवि राज मौजूद थे. सभी ने महिंद्रा कोचिंग के इस पहल को सराहा. मुख्य अतिथियों ने बताया कि महिंद्रा कोचिंग सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए नंबर वन तो है ही, साथ में यह समाज के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है. यह संस्थान अपने छात्रों को भी सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रोत्साहित करती है. महिंद्रा कोचिंग के डायरेक्टर कुमार गौरव ने कहा कि यह डोनेशन कैम्प न केवल ब्लड की महत्वपूर्णता को संजोए है, बल्कि हम सभी को एक अच्छे नागरिक के रूप में योगदान करने का मौका देता है. हमें गर्व है कि हम इस उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में महिंद्रा कोचिंग गिरिडीह के साथ खड़े होकर सामाजिक सेवा कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=730419&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह में आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही