Search

गिरिडीह : प्रख्यात चिकित्सक दीपक बगेड़िया की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर

नवजीवन नर्सिंग होम में कई लोगों ने किया रक्तदान
Giridih  : गिरिडीह जिले के प्रख्यात चिकित्सक स्व0 डॉक्टर दीपक बगेड़िया के 69वें जन्मदिवस के मौके पर 23 जून को नवजीवन नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान नर्सिंग होम के कर्मियों के साथ कई गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कई लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया. मौके पर नर्सिंग होम के डायरेक्टर अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया, आयुष बगेड़िया, निहारिका बगेड़िया, उज्ज्वल सिद्धार्थ समेत कई नर्सिंग होम के कर्मियों ने रक्तदान किया. शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सोहेल अख्तर, मदन विश्वकर्मा,  डॉ तारकनाथ देव, सरिता सिन्हा आदि मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677687&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : आजसू पार्टी लड़ेगी डुमरी उपचुनाव, सुदेश महतो ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//