Search

 
 
 

गिरिडीह : कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

 

युवाओं में दिखा उत्साह, 35 यूनिट रक्त संग्रह

Giridih : कांग्रेस के दिवंगत नेता नरेंद्र सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर 27 जुलाई गुरुवार को बरमसिया स्थित चिल्ड्रन पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह नरेंद्र सिन्हा फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा की ओर से आयोजित इस शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर का उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि रक्तदान महादान है. दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है. गिरिडीह ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सोहेल अंसारी ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता. अजय कुमार सिन्हा सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में नरेंद्र ने उल्लेखनीय सामाजिक कार्य किया. उम्र में भले वह छोटे थे पर सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी अहम रहती थी. रक्तदान के लिए युवा काफी उत्साहित दिखे. मौके पर आनंद कुमार वर्मा, उपेंद्र प्रसाद सिंह, राजा, अंजनी कुमार सिन्हा, रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मदन विश्वकर्मा, बलराम यादव, कमलेश लोहानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-4-months-have-passed-for-the-new-session-the-children-of-government-schools-did-not-get-the-book/">गिरिडीह

: नए सत्र के 4 माह बीत गए, सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली किताब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही