Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हर सप्ताह प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

Giridih : ज़िले में रक्त की कमी दूर करने के लिए ब्लड बैंक अब हर सप्ताह विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा. इसकी शुरूआत सोमवार 15 मई को डुमरी से की गई है. सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सोहेल अंसारी ने बताया कि जिले में खून की कमी बड़ी समस्या साबित हो रही थी. जिसे लेकर सप्ताह भर पूर्व सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा को पत्र लिखा गया था. डीसी की सहमति के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. [caption id="attachment_637675" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BLOOD-BANK-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> डॉ.सोहेल अंसारी, प्रभारी, ब्लड बैंक गिरिडीह[/caption]

       बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी करेंगे सहयोग

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सोहेल अंसारी ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होने वाली रक्तदान शिविरों में संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को सहयोग करेंगे. उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अधिकारियों की सुविधा अनुसार किसी स्थल का चयन किया जाएगा. अधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंड के प्रमुख कि इसमें अहम भूमिका होगी. पूरे शिविर की मॉनिटरिंग प्रखंड चिकित्सा प्रभारी द्वारा की जाएगी.

           हर माह 650 - 700 यूनिट की खपत

डॉ. अंसारी ने बताया कि जिले में हर माह 650 से लेकर 700 यूनिट तक रक्त की खपत है. उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 153 थैलेसीमिया मरीज है. इसके अलावा पड़ोसी जिले के भी थैलेसीमिया पीड़ित गिरिडीह ब्लड बैंक आते हैं. थैलेसीमिया मरीज को कम से कम माह में 1 से लेकर 3 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा गर्भवती महिलाएं या हादसे में घायल हुए लोगों को भी खून की जरूरत पड़ती है. थैलेसीमिया व गर्भवती महिलाओं को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि गर्भवती महिलाओं के मामले में बदले में खून देने का प्रावधान है. पर कई ऐसे मरीज आते हैं जिन्हें निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. यह">https://lagatar.in/giridih-road-jam-after-the-death-of-a-youth-in-a-road-accident/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही