Search

 
 
 

गिरिडीह : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

 

डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर की घटना, दो गंभीर घायल धनबाद रेफर

Dumri (Giridih) : डुमरी थाना क्षेत्र की भरखर पंचायत के भरखर मुस्लिम टोला में 28 जुलाई शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए. इनमें दो की स्थिति गंभीर है. जमकर लाठी-डंडे चले. घालयों में दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल जमीरउद्दीन अंसारी व बिशन मियां को धनबाद रेफर कर दिया. मारपीट के दौरान ही एक घर में चूल्हे से आग लग गई. घटना के बारे में बताया गया कि भरखर गांव स्थित गैरमजरूआ जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा कर रहे हैं. उक्त जमीन पर एक पक्ष ने मकई की फसल लगाई थी. जिसे देखकर दूसरा पक्ष मना करने आया. बाताबाती में ही मारपीट शुरू हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घायलों में एक पक्ष के जमीरउद्दीन अंसारी, मोइन अंसारी की पत्नी अफ़साना खातून, बिशन मिया का बेटा सलीम अंसारी, जमीरउद्दीन अंसारी की पत्नी रेहाना खातून, बिशन मियां का पुत्र मोइन अंसारी, जहुरू मिया, बिशन मियां, जबकि दूसरे पक्ष के सरजू सिंह का पुत्र बीरेंद्र सिंह, महेश सिंह, राम बोलो सिंह (सभी भरखर गांव निवासी) शामिल हैं. एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि गांव में पुलिस मुस्तैद है. स्थिति सामान्य हो गई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-muharram-of-40-villagers-and-their-families-will-be-spent-at-the-picket-site-itself/">गिरिडीह

: धरना स्थल पर ही बीतेगा 40 ग्रामीणों व उनके परिवार का मुहर्रम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही