Search

 
 
 

गिरिडीह : बीएनएस डीएवी ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

 
डाक्टरों की सेवा, निष्ठा, समर्पण का जताया गया आभार
Giridih : बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह में 33वां राष्ट्रीय डाक्टर्स डे मनाया गया. इसमें नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. डाक्टर्स के कर्तव्यों, महत्व और योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करने तथा फैमिली डॉक्टर ऑन द फ्रंट लाइन थीम को ध्यान में रखकर यह आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने चिकित्सक की पोशाक पहनकर वन एक्ट प्ले, थॉट, कविता, स्लोगन और लघु नाटिका का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में महान चिकित्सक स्वतंत्रता सेनानी समाजसेवक भारतरत्न डॉ बिधान चंद्र राय को याद किया गया. मौके पर क्षेत्रीय निदेशक डीएवी झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि बेहतर इलाज और सेवाभाव के कारण ही चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है. डॉक्टर्स न केवल बीमारियों को दूर करने में हमारी सहायता करते हैं बल्कि मुश्किल समय में हमें भावनात्मक सहारा देकर हमारे जीवन को सुरक्षित करते हैं. हम चिकित्सकों के सेवा, निष्ठा, लगन, ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों का योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685017&action=edit">यह

भी पढ़ें: गावां : 2 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही