Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दो ईट भट्ठों से चार मजदूरों का शव बरामद

Giridih : जिले के दो अलग-अलग ईट भट्ठों से चार मजदूरों का शव 19 मार्च को बरामद होने से सनसनी मची हुई है. पहली घटना तिसरी थाना क्षेत्र की है. 19 मार्च की सुबह लोहटनवा गांव के पास संचालित बंगला ईंट भट्ठे के पास से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान खटपोक निवासी धरम यादव के 33 वर्षीय पुत्र सिकंदर यादव और इसी गांव के उमर राय के 36 वर्षीय पुत्र संजय राय है. दोनों ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था. दोनों शवों पर पर चोट के निशान पाए गए हैं, इस वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. 18 मार्च की रात मृतक सिकंदर और संजय अन्य पांच मजदूरों के साथ ईट भट्ठा गया था. सिकंदर और संजय रात के करीब दस बजे ईट भट्ठा से निकल गए और बाकी मजदूर वहीं सो गए. सुबह ईट भट्ठा के पास ही दोनों का शव देखा गया. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दूसरी घटना में गावां थाना क्षेत्र के पसनोर गांव में संचालित ईंट भट्ठा के बगल से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान हरला गांव निवासी केसर राजवंशी के 27 वर्षीय संजय राजवंशी और जमडार निवासी केलू मुर्मू के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश मुर्मू के रूप में हुई है. जिला परिषद् सदस्य पवन चौधरी ने बताया कि दोनों मजदूरों के मौत से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गावां-सतगावां मुख्य सड़क मार्ग जामकर मुआवजे की मांग की. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दिए बगैर ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों में इसे लेकर आक्रोश है. [caption id="attachment_584322" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/road-blocked-in-gawan-300x142.jpeg"

alt="" width="300" height="142" /> गावां में सड़क जाम करते ग्रामीण[/caption] घटना के संबंध में डीएसपी संजय राणा ने बताया कि पसनोर गांव में संचालित ईट भट्ठे में आग लगाई गई थी. मजदूर उसी के ऊपर सो रहे थे. हो सकता है आग के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनने से दोनों की मौत हुई हो. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है. रिपोर्ट में मौत के वजह का पता चलेगा. मृतक मजदूर के परिजनों को सूचना दिए बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि एक मजदूर के शव की शिनाख्त में देरी होने के कारण परिजनों को सूचना नहीं दी जा सकी. मामले में पुलिस लापरवाही नहीं बरत रही है. गावां और तिसरी थाना क्षेत्र में हुई चारो मजदूरों के मौत मामले की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

सड़क जाम के कारण वज्रपात से झुलसे व्यक्ति की मौत

[caption id="attachment_584323" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/thunder-1-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> वज्रपात में झुलसे व्यक्ति का शव[/caption] गावां थाना क्षेत्र के खेसनरो गांव में 19 मार्च को वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति बुरी तरल झुलस गया. परिजन वाहन से उसे लेकर गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराने निकले. गावां-सतगावां मुख्य सड़क मार्ग जाम रहने के कारण रास्ता बदल कर जाना पड़ा. गावां सीएचसी पहुंचने पर डॉ. हबीबुल्लाह ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम कालू यादव के पुत्र सिकंदर यादव (35) है. वह गांव से बाहर मवेशी लाने गया था, उसी दौरान वज्रपात गिरने से बुरी तरह झुलस गया तथा बाद में उसकी मौत हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=583615&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मवेशियों से भरा वाहन पलटा, 4 की मौत 2 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही