Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : लापता दो विरहोर युवक का शव कुआं से बरामद

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिले के सरिया थाना अंतर्गत ओरवाटांड़ स्थित एक कुआं से दो बिरहोर युवकों का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अजय बिरहोर और 30 वर्षीय डमरू बिरहोर के रूप में हुई है. दोनों बिरहोरटांड़ के निवासी थे. मृतकों के परिजन ने कहा कि दोनों 7 जनवरी से गायब थे. काफी खोज-बीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चला. 8 जनवरी को ओरवाटांड़ स्थित एक कुआं के पास कपड़ा और चप्पल देखा गया. झांकने पर कुआं में दोनों का शव पानी में तैरते दिखा. आनन-फानन में सरिया थाना को मामले की सूचना दी गई. सूचना पाकर सरिया थाना प्रभारी प्रेम टाइगर घटनास्थल पर पहुंचे और कुआं से शव को बाहर कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक डमरू बिरहोर और अजय बिरहोर घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था. दोनों की मौत से परिवार पर आफत आ पड़ी है. दोनों मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. दोनों मृतक मजदूरी कर परिवार का करता था भरण-पोषण यह हत्या या आत्महत्या का मामला है, इसका खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है. वैसे कुआं सुनसान जगह पर है. आशंका जतायी जा रही है कि शराब के नशे में कुआं में गिरने से दोनों की मौत हुई हो. भाकपा माले नेता विजय सिंह ने दोनों मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=216617&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : फूड प्वाइजनिंग से दो की मौत, छह की हालत नाजुक [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही