Search

 
 
 

गिरिडीह : लापता बच्चे का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से चार दिनों से लापता 12 वर्षीय बालक आयुष कुमार का शव आज नौलखा डेम के समीप एक कुएं से बरामद हो गया.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से चार दिनों से लापता 12 वर्षीय बालक आयुष कुमार का शव आज नौलखा डेम के समीप एक कुएं से बरामद हो गया. सूचना मिलते ही धनवार थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, जिसमें लापता होने का कारण और संदिग्धों की तलाश प्रमुख है.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत में गेहूं की फसल को पानी देने के लिए कुएं में मशीन डालने के दौरान अचानक शव नजर आया. देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्काल थाने को सूचना दी.

 

परिजनों को खबर लगते ही वे भी वहां पहुंचे. आयुष के माता-पिता और परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों ने बच्चे की मौत के पीछे छिपे रहस्य से पर्दा उठाने की मांग की है. 

 

बता दें कि आयुष चार दिन पहले घर से बाजार जाने के लिए निकला था और उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला था. परिजनों ने लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. फिलहाल, पुलिस ने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच के सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

 

यह घटना क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सतर्कता बरतने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही