Search

 
 
 

Giridih : लापता मछुआरा का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच शुरू

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान रानी तालाब में आज सुबह एक मछुआरा का शव तैरता हुआ पाया गया. शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक मछुआरे की पहचान बेंगा मल्लाह के रुप में हुई. मृतक पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड गांव का रहने वाला था.
 
रोते-बिलखते बेंगा मल्लाह के परिजन.

Naman Navneet

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान रानी तालाब में आज सुबह एक मछुआरा का शव तैरता हुआ पाया गया. शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक मछुआरे की पहचान बेंगा मल्लाह के रुप में हुई. मृतक पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड गांव का रहने वाला था.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को देखने के लिए काफी संख्या में आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने शव मिलने की सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

घटना के बाद मृतक के परिजन भी तालाब के पास पहुंच गये. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है की बेंगा मल्लाह 20 साल से इसी तालाब से मछली मारकर अपने घर परिवार को चला रहा था. कल सुबह 4.00 बजे यह घर से मछली मारने के लिए निकला था, लेकिन रात तक यह वापस नहीं लौटा. जब रात भर वह घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने काफी खोजबीन की और आज थाने में सूचना देने की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच सूचना मिली की दुर्गा स्थान रानी तालाब में एक शव पाया गया है. जब यहां पहुंचे तो देखा कि शव बेंगा का ही था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही