Search

 
 
 

गिरिडीह : लापता छात्र का शव खंडोली डैम से बरामद

 
Giridih : घर से लापता 11 वीं कक्षा के एक छात्र का शव 27 जनवरी की सुबह खंडोली डैम से बरामद किया गया. वह  21 जनवरी से लापता था. मृतक की पहचान वसीम अंसारी के पुत्र जसीम अंसारी (20) के रूप में की गई है.  वह गिरिडीह उच्च विद्यालय में 11वीं कक्षा का छात्र था. गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी लगातार तलाश की, लेकिन पता नहीं चला. परिजनों के अनुसार लापता होने के एक दिन बाद वह खंडोली डैम के निकट तस्वीर खींच सोशल मीडिया पर डाला था. तस्वीर देखकर परिजन भागे-भागे खंडोली डैम पहुंचकर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. परिजनों ने पचंबा थाना पुलिस से संपर्क कर तलाशने की गुहार लगाई. 27 जनवरी की सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर बेंगाबाद थाना पुलिस को सूचना दी. बेंगाबाद पुलिस तत्काल पचंबा थाना को सूचना दी. पचंबा पुलिस परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की सहायता से शव को डैम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. यह हत्या या आत्महत्या का मामला है इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=536928&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सहिया साथी की हड़ताल को भाकपा माले ने दिया समर्थन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही