Search

 
 
 

गिरिडीह : लापता छात्र का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 

बेंगाबाद के भंडारीडीह का रहनेवाला था चंदन यादव

Bengabad (Giridih) : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद स्थित घर से लापता 15 वर्षीय स्कूली छात्र चंदन यादव का शव 14 सितंबर की दोपहर कुएं से बरामद किया गया. बेंगाबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. चंदन यादव भंडारीडीह पंचायत के दीघरिया खुर्द गांव निवासी रोहन यादव का तीसरा पुत्र था. वह बाघरा स्कूल में नौंवीं कक्षा में पढाई कर रहा था. परिजनों के अनुसार, चंदन यादव बुधवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकला था. काफी देर बाद जब वह वापस नही लौटा, तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. लेकिन कही पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर किशोर का पता लगाने की गुहार की. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर ही रही रही थी कि गुरुवार को घर के बगल खेत के कुएं में छात्र का चप्पल तैरता हुआ दिखा. इसके बाद वहां भीड़ जुट गई. कएं में झगड़ डाला गया, तो अंदर से चंदन का शव बाहर आ गया. चंदन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि चंदन के मंदबुद्धि होने की बात कही रही है. परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं व्यक्त किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-3-news-together-on-hindi-day-including-essay-competition-in-saraswati-vidya-mandir/">गिरिडीह

: सरस्वती विद्या मंदिर में निबंध प्रतियोगिता समेत हिंदी दिवस पर 3 खबरें एक साथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही