Search

 
 
 

गिरिडीह : कोदईबांक डैम में डूबे व्यक्ति का शव पांचवें दिन बरामद

 

तिसरी स्थित डैम में जाल डालने के दौरान डूब गया था शोभन टुडू   

Tisri (Giridih) : तिसरी के कोदईबांक डैम में डूबे शोभन टुडू (50 वर्ष) का शव घटना के पांचवें दिन रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. सुबह में स्थानीय लोगों ने डैम में शव को तैरता देखकर इसकी सूचना तिसरी पुलिस को दी. इसके बाद बीडीओ मनीष कुमार और थाना प्रभारी संजय नायक एनडीआरएफ टीम के साथ डैम पहुंचे. एनडीआरएफ के जवानों ने बोट की मदद से पानी में तैरते शव को डैम से बाहर निकाला. शव देख शोभन की पत्नी, पुत्री समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. ज्ञात हो कि कोदईबांक निवासी शोभन टुडू मछुआरे की बात मानकर बीते बुधवार की शाम मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने डैम में उतरा था. जाल लगाने के क्रम में ही वह गहरे पानी में समा गया था. उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था. तिसरी पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया. इसके बाद जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया. इंस्पेक्टर भूपेश झा के नेतृत्व में एनडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम 2 बोट, 2 गोताखोर व अन्य उपकरणों के सहारे शुक्रवार और शनिवार को डैम में काफी खोजबीन की, लेकिर शव का कहीं पता नहीं चला था. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-children-who-went-to-take-bath-in-the-pond-in-gandey-died-due-to-drowning/">गिरिडीह

: गांडेय में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही