Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत अंतर्गत करम्बा के समीप एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव देखते ही हड़कंप मचा दिया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई
Advertisement
Advertisement

Giridih : बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत अंतर्गत करम्बा के समीप एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव देखते ही हड़कंप मचा दिया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई.सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. 

 

शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस हर कोण से जांच कर रही हत्या या आत्महत्या, अभी कुछ स्पष्ट नहीं. प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्ध मौत माना जा रहा है.घटना की सूचना पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूरन कुमार महतो सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और पुलिस से मामले की जल्द जांच करने की मांग की है. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही