विधायक दिखायें गंभीरता
फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि विधायक सुदिव्य सोनू ने भरोसा देकर आंदोलन समाप्त कराया था. अब विधायक की जिम्मेदारी बनती है कि राज्य सरकार से मांगे मनवाए. कहा कि विधायक व्यस्तता दिखा रहे हैं, जबकि उन्हें गंभीरता दिखानी चाहिए. गिरीडीह विधायक मामले में गंभीर होते तो अब तक मांगे मान ली गई होती. उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो पुनः आंदोलन किया जाएगा.सरकार ने दोहरी व्यवस्था कर बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
अशोक सिंह ने कहा कि नगर निगम में सफाई की दोहरी व्यवस्था कर राज्य सरकार ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है. नगर निगम कर्मी विगत 6 माह से शहरी क्षेत्र में दो टाइम सफाई का काम कर रहे हैं. जबकि आकांक्षा आम लोगों की उम्मीदों पर कुठाराघात कर रही है. कहा कि नगर निगम कर्मी 3 दिन शहर में सफाई नहीं करें तो शहर की स्थिति नरक जैसी हो जाएगी, पर आकांक्षा कर्मी को सफाई से छूट देकर निगम कर्मी पर दबाव बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि आकांक्षा घर - घर जाकर कूड़ा लेने के बजाए प्राइवेट अस्पतालों व बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाती है, बदले में कर्मी को मोटी रकम दी जाती है. निगम का काम करने के बजाय आकांक्षा कर्मी प्राइवेट संस्थानों का काम कर रहे हैं. उन्होंने नगर निगम में खरीदी गई जेसीबी मशीन, बॉब कट मशीन, पानी टैंकर व डस्टबिन खरीदी की जांच की मांग की. कहा कि सभी सामानों की खरीदी में भारी कमीशन ली गई है. मौके पर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रा, सचिव लखन हरिजन मुख्य रूप से मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/village-grand-kalash-yatra-taken-out-for-pran-pratishtha/">यहभी पढ़ें : गांवा : प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Leave a Comment