Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो-चिचाकी मार्ग पर प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी. हादसे में बोलेरो पर सवार महिला, बच्चा व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रविवार की है.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नहर से निकाला और इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क का घुमावदार होना और पुल के किनारे ठोस सुरक्षा रेलिंग न होना हादसे का मुख्य कारण रहा. चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बोलेरो सीधे नहर में जा गिरी. घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Leave a Comment