Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बोलेरो ड्राइवर को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत

Giridih : बगोदर प्रखंड के अटका में सोमवार 3 अप्रैल की अहले सुबह करीब 5 बजे एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े चालक को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल चालक को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया.

               हादसे के बाद वैन भी पलटी

जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक संदीप कुमार साहू (39) अटका में सड़क किनारे घर के पास ही खड़ा था. इसी बीच डब्लूबी 27 3029 नंबर की तेज़ रफ़्तार पिकअप वैन उसे रोंदते हुए निकल गया. पिकअप वैन भी थोड़ी दूर जाने के बाद असंतुलित होकर पलट गया. सूचना पर पहुंची बगोदर पुलिस वाहन को जप्त कर लिया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. बगोदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह">https://lagatar.in/giridih-corona-protocol-is-being-ignored-in-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल की हो रही अनदेखी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही