Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 की मौत 4 घायल

Advertisement
Advertisement
Giridih : धनवार प्रखंड स्थित डोरंडा से गावा जाने वाली मुख्य मार्ग के हथियागढ़ा घाटी के पास तेज़ रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो में सवार क पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है. जबकि चार लोग घायल हैं. मृतक और सभी घायल बिहार के नवादा ज़िले के सहारनपुर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सभी झारखंड धाम से पूजा कर वापस लौट रहे थे. इसी बीच धनवार प्रखंड के हथियागढ़ा घाटी के पास पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने ऑटो में पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी. बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलट गई और ऑटो में सवार कुलदीप कुशवाहा नामक एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं हादसे में घायल महिला सर्बिया देवी की मौत इलाज़ के दौरान धनवार रेफरल अस्पताल में हो गई. हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज़ रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही घोड़थंबा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई. घायलों में सुनैना देवी, कौशल्या देवी, ऋषि कुमार और अजया देवी शामिल है. यह">https://lagatar.in/giridih-jmm-mla-sudivya-kumar-sonu-inspected-chhath-ghats/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने छठ घाटों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही