Search

 
 
 

गिरिडीह : कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब के तत्वाधान में बूस्टर डोज शिविर का आयोजन

 
Giridih : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर के तत्वाधान में और इंटरेक्ट क्लब सीसीएल डीएवी के सहयोग से बूस्टर डोज शिविर का आयोजन सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया. शिविर में 300 से अधिक लोगों को निशुल्क टीके लगाए गए. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा उपस्थित थे. शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए बूस्टर डोज लगाना जरूरी है. कोरोना से जूझने के लिए हमें अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी पड़ेगी. स्कूल के प्राचार्य अभिनव कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लेना आवश्यक है. उन्होंने रोटरी क्लब की ओर से समाज सेवा कार्यों की सराहना की. इसके पूर्व कारगिल विजय दिवस के मौके पर क्लब के सदस्यों तथा स्कूल के शिक्षकों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. विद्यालय परिसर में क्लब के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण भी किया. मौके पर रोटरी क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष विकास सिन्हा, उदय राज गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, विकास शर्मा, शंकर कुमार, अनिल मिश्रा, दीपक संथालिया मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369945&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मकई के पौधों में कीड़े लगने से किसानों की चिंता बढ़ी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही