Search

 
 
 

गिरिडीह : बीपीआरओ ने की मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

 
भौतिक सत्यापन व विशेष स्टीकर चिपकाने के कार्य को लेकर दिए कई निर्देश
Ganwa (Giridih) :  गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में 31  जुलाई को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे. बीपीआरओ संजय कुमार ने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने एवं विशेष स्टीकर चिपकाने के कार्य की समीक्षा की. उन्होंने बीएलओ को प्रतिदिन सत्यापन संबंधित प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि बीएलओ पर्यवेक्षक अपने स्तर से सत्यापन कार्यों का निरीक्षण एवं निगरानी भी सुनिश्चित करें. ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो युक्त वोटर कार्ड व खराब व धुधंला फोटो वाले वोटर कार्ड में रंगीन फोटो लगाने के कार्य को भी अंजाम दें. बैठक में आदित्य कुमार, अजय कुमार, सुधा शर्मा, संजू देवी, गुलशन आरा, राजेन्द्र पंडित, बिनोद राय, प्रभु हाजरा, अनिता देवी समेत कई बीएलओ व अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-millions-stolen-by-breaking-the-window-of-flipkart-office/">

गिरिडीह : फ्लिपकार्ट ऑफिस की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही