Search

 
 
 

गिरिडीह : आदर्श कॉलेज में शोध के आयामों पर हुआ मंथन

 
शोध आलेख के लेखन और प्रकाशन विषय पर एक व्याख्यान  का आयोजन
Dhanwar (Giridih). : आदर्श कॉलेज राजधनवार में न्यू एजुकेशन पॉलिसी में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के अंतर्गत रिसर्च इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से शोध आलेख के लेखन और प्रकाशन विषय पर एक व्याख्यान  का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा कि शोध के लिए सबसे पहले "कब, कैसे और क्यों" जैसे प्रश्नों का उत्तर खोजना चाहिए. शोध करते वक्त सबसे पहले  टॉपिक का चयन करना चाहिए. उन टॉपिक्स रिलेटेड साहित्य अवलोकन करके आगे बढ़ना चाहिए. अपने शोध पेपर को यूजीसी केयर लिस्ट वन तथा लिस्ट 2, स्कोपस, एससीआई, एसएससीआई लिस्टेड जर्नल में छपवाना चाहिए. शोध पेपर पब्लिश करते वक्त सावधानियां बहुत बरतनी चाहिए. जिससे शोधार्थी व प्रोफेसर्स को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इस अवसर पर रिसर्च, इन्नोवेशन और इंटरप्रेन्योरशिप सेल के समन्वयक डॉ रोशन कुमार, डॉ संध्या, डॉ कन्हैया प्रसाद राय, विवेक कुमार राय, प्रो  युगल किशोर राय, डॉ मधुलिका, समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738138&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : गावां में मासूम बच्ची को सांप ने डंसा, गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही