Search

गिरिडीह: जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर व तलवारें, एक घायल; घटना का वीडियो वायरल

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर के साथ-साथ तलवारें भी लहराई गईं. इस घटना में एक युवक कारू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.


घायल कारू यादव ने आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन पर घर का निर्माण करा रहा था. तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचकर निर्माण का विरोध करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई. आरोप है कि हमलावरों ने निर्माणाधीन दीवार को नुकसान पहुंचाया और धारदार हथियार से हमला कर दिया.


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने और तलवार लहराते लोग साफ दिखाई दे रहे हैं. इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर देवरी थाना प्रभारी सोनू साहू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp