Search

 
 
 

गिरिडीह : बाघाडीह नदी पर बनेगा पुल, विधायक ने रखी आधारशिला

 

गांडेय प्रखंड के बाकिकला पंचायत में हुआ कार्यक्रम

Gandey (Giridih): गांडेय प्रखंड के बाकिकला पंचायत के बाघाडीह नदी पर बनने वाले पुल का 16 सितंबर को गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने नारियल फोड़ कर आधारशिला रखी. मौके पर विधायक ने कहा कि इस पुल निर्माण की मांग ग्रामीण वर्षो से कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से सुदूरवर्ती इलाकों की तस्वीर बदलेगी. यह पुल दो जिलों को जोड़ती है. कहा कि राज्य की हेमंत सरकार लगातार विकास कर रही है. पुल की लागत तीन करोड़ सतासी लाख रुपए है, जिसकी लंबाई 77मीटर होगी. यह पुल चार स्पेल का होगा. इसका अप्रोच रोड 350 मीटर व दोनों ओर गडवाल 70 मीटर के बनेंगे. बता दे कि गांडेय प्रखंड के अंतिम छोर पर स्थित बाकीकला पंचायत के बाघाडीह नदी पर पुल निर्माण की मांग वर्षो से की जा रही थी. इस पुल के बन जाने से गांडेय प्रखंड के ग्रामीणों को जामताड़ा जाने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. मौके पर में बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, चांदमल मरांडी, उमेश सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, अकबर अंसारी, इस्मेल अंसारी, रिजवान अंसारी, मकसूद आलम, नसीर अंसारी, गुलाब मंडल, मो नजरूल हक, कुतुबुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों लोगों मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-20-will-be-given-albendazole-tablets-in-school-and-anganwadi/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : 20 को स्कूल व आंगनबाड़ी में खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही