Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी के दो चाचा समेत भाई गिरफ्तार

Giridih : बिरनी प्रखंड के थोरिया गांव में नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. मुख्य आरोपी के चाचा समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. मृतका की मां ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मो. कैफ समेत दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मो. कैफ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस उसे चार दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी. पूछताछ में उसने सारे राज उगल दिए. पुलिस के समक्ष उसने हत्याकांड में चाचा मकबूल अंसारी व हातिम अंसारी और भाई आरिफ अंसारी के संलिप्त होने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस तीनों को गिरफ्तार किया. उल्लेखनीय है कि यह हत्याकांड दो समुदाय से जुड़ा है. 29 मई को थोरिया गांव से ही छात्रा की शव को निकाला गया था. छात्रा को कुआं से गिरफ्तार आरोपी हातिम अंसारी ने निकाला था. दुष्कर्म के बाद हत्याकांड का यह मामला नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण से जुड़ा निकला. मो. कैफ ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मृतका से ऑनलाईन चैटिंग कर दोस्ती किया था. हत्या किए जाने के एक दिन पहले 28 मई को भी उसने नाबालिग का यौन शोषण किया था. यौन शोषण के बाद नाबालिग उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई तो मो. कैफ उसे स्कूल के पास छोड़ कर फरार हो गया. दूसरे दिन 29 मई की अहले सुबह नाबालिग थोरिया गांव कैफ के घर पहुंच गई और उसके घर में रहने की जिद करने लगी. कैफ समेत आरिफ, हातिम अंसारी और मकबूल अंसारी उसे जबरन घर से बाहर ढ़केल कर कहा कि कुएं में कूद कर मर जाओ. इतना सुनते ही वह आक्रोश में आकर गांव में ही कुर्बान अंसारी के कुआं में छलांग लगा दी. कुआं में कूदते हुए उसे हातिम अंसारी और एक महिला ने देखा था. मामला के उद्भेदन में एसडीपीओ नौशाद आलम और पुलिस इंस्पेक्टर नवीन सिंह की महत्पूर्ण भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657877&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांवा : ओडिशा रेल हादसे में गिरिडीह के गावां का युवक लापता [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही