Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : वृद्ध महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Advertisement
Advertisement
घर के बगल स्थित स्कूल के बरामदे में ही रहती थी वृद्धा
Giridih : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत के छाताबाद गांव में सो रही एक वृद्ध महिला के चेहरे में धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना 19 अगस्त की देररात की बताई जा रही है. महिला की पहचान 80 वर्षीय एनपी देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. मृतिका की बहू कौशल्या देवी ने बताया कि उसकी सास लंबे समय से घर के बगल स्थित स्कूल के बरामदे में ही रहती थी. रोज की तरह वे शनिवार को वहीं सोई थी. रविवार की सुबह छह बजे जब वे सास के पास पहुंची तो देखा कि उसके चेहरे में कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी है. घटना को किसने अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल पाया है. इधर, बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है, हर एंगल से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734613&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: प्रकाश सहाय दुबारा बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही