Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : खंडोली में छात्र की बर्बर हत्या, पेट्रोल छिड़ककर जलाया जिंदा

Giridih : 7 फरवरी को बेंगाबाद प्रखंड के खंडोली में एक 17 वर्षीय छात्र की बर्बर हत्या की गई. उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया. मृतक का नाम नगर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी विशाल कुमार सिंह है. उसके पिता का नाम बब्बन है, जो सऊदी अरब में नौकरी करता है. वह खंडोली कैसे पहुंचा इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है? घर से निकलते समय उसने अपनी मां को सिर्फ इतना बताया कि घर से निकल रहा हूं, थोड़ी देर में लौट आउंगा. मृतक राजस्थान के कोटा में इंजीनयरिंग की कोचिंग कर रहा था. वह पंद्रह दिनों पूर्व अपने घर गिरिडीह आया था. 8 फरवरी को उसकी प्रैक्टिकल की परीक्षा थी. घटनास्थल खंडोली मोड़ से 200 गज अंदर है. परिजनों को बेंगाबाद पुलिस ने दोपहर 3 बजे खंडोली में बुरी तरह जली अवस्था में उसके शव पाए जाने की सूचना दी. खबर पाते ही परिजन भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे. वहां उसकी लाश पड़ी थी. पास में ही उसकी स्कूटी व मोबाइल भी पड़ा था. शव को देखने से लग रहा था कि सिर पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया गया हो. उसे जलाकर बर्बरता पूर्वक हत्या किसने की इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है? पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने मृतक के तीन नाबालिग दोस्तों के नाम पुलिस को बताए हैं. बेंगाबाद पुलिस खंडोली मोड़ के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बर्बर हत्या की जांच की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया गया. परिजन जिले के पुलिस अधीक्षक को सदर अस्पताल बुलाने की मांग कर रहे थे. हो सकता है परिजन जांच की मांग को लेकर सड़क जाम भी करे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=546240&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दो कार की आमने-सामने की टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत, 8 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही