Search

 
 
 

गिरिडीह : बजट निराशाजनक- विधायक मंजु कुमारी

 
Jamua (Giridih) : जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे  निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा कि बजट में केवल झूठी घोषणाएं की गई हैं. पिछला अनुपूरक बजट भी जनता के लिए बेअसर साबित हुआ था और सरकार की कोई योजना जमीन पर उतरती नहीं दिखी. इस साल के बजट में बजट में किसी को कुछ भी मिलता नजर नहीं आ रहा . न तो गरीबों को राहत मिली, न ही मध्यम वर्ग, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है. बेरोजगारी भत्ते और रोजगार से जुड़ी किसी भी ठोस योजना का इसमें जिक्र तक नहीं है. सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ ठगा है. बजट से किसी को कोई फायदा होने वाला नहीं है. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-jharkhands-budget-seems-contradictory-saryu-rai/">रांची

: विरोधाभासी लगता है झारखंड का बजट- सरयू राय
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही