Search

 
 
 

गिरिडीह : भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं

 

जर्जर भवन में नहीं होती थी बच्चों की पढ़ाई

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के अमतरो स्थित प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन 19 सितंबर मंगलवार को भरभरा कर गिर गया. संजोग था कि उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी अनहोनी घट सकती थी. यह विद्यालय अमतरो पंचायत भवन के बगल में घनी आबादी के बीच स्थित है. लेकिन उक्त भवन में अभी बच्चों की पढ़ाई नहीं होती है.
स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विभाग को आवेदन देकर स्कूल के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण कराने की मांग की थी. लेकिन आसपास जमीन नहीं होने के कारण निर्माण नही हो सका. बाद में भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए विद्यालय का संचालन उच्च मध्य विद्यालय साढ़ा के परिसर में किया जाने लगा. ग्रामीणों ने विभाग से उक्त स्थल पर नया भवन निर्माण की मांग दोहराई है. मांग करने वालों में मुखिया प्रभा देवी, विकास कुमार, पूर्व मुखिया मीणा देवी, अभिमन्यु रजवार, मिथलेश रजवार, धर्मेंद्र राजवंशी आदि शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-announcement-of-block-in-charge-regarding-ajsu-convention/">गिरिडीह

: आजसू के अधिवेशन को लेकर प्रखंड प्रभारियों की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही