Giridih: जिला में सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के 10 जवान घायल हो गये हैं. यह दुर्घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो पिकेट और करमगडा चौक के पास हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा घायल सीआरपीएफ के जवान को डुमरी स्थित मीना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
गिरिडीह: CRPF जवानों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,कई जवान घायल
Last Updated: Oct 30, 2020 12:00 AM (IST)