Search

 
 
 

गिरिडीह : अग्निवीर युवाओं को 22 साल में रिटायर कर खुद के लिए 5 साल मांग रहे मोदी- तेजस्वी

 

बेंगाबाद में इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में भाजपा व केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

Bengabad (Giridih) : राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं. 10 साल पहले मोदी ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, कालाधन वापस लाने और हर व्यक्ति के खाते में 15–15 लाख रुपए देने का वादा किया था. लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. तेजस्वी यादव कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी कल्पना सोरेन के समर्थन में बुधवार को बेंगाबाद के पेसराटांड़ मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय मोदी लोगों को मंगलसूत्र और भैंस छीनने का डर दिखा रहे हैं. एक प्रधानमंत्री के मुंह से इस तरह की बातें काफी हैरान करने वाली हैं. मोदी सरकार ने बीते 10 वर्षों में देशहित और जनहित में कोई काम नहीं किया. अब पांच साल और मांग रहे हैं. वह अग्निवीर के झांसे में 22 साल के युवाओं को रिटायर कर रहे हैं, मगर खुद 70 साल के होने बाद भी और पांच साल का समय मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड व बिहार को स्पेशल पैकेज देने की बात कही थी, लेकिन उनसे हाथ नहीं मिलाने पर दोनों राज्यों को उससे वंचित रखा.

युवाओं को मंगलसूत्र पहनाने का मौका नहीं दे रहे मोदी

[caption id="attachment_886522" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/तेजस्वी-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सभा को संबोधित करतीं कल्पना सोरेन[/caption] भाजपा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि महंगाई पहले उनके लिए डायन थी, अब महबूबा हो गई है. पीएम मोदी युवाओं को बेरोजगार रखकर मंगलसूत्र पहनाने का मौका ही नहीं दे रहे हैं और उल्टे मंगलसूत्र छीनने की बात कर रहे हैं. तेजस्वी ने वादा किया कि अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो हर साल एक करोड़ युवाओं को नौकरी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और बहनों को प्रतिमाह 8000 रुपए से अधिक की राशि देने का काम किया जाएगा. उन्होंने जनता से गिरिडीह लोकसभा से विनोद सिंह व गांडेय विधानभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन को विजयी बनाने की अपील की. सभा को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-arrested-minister-alamgir-alam-after-6-hours-of-interrogation//">BREAKING

: 6 घंटे की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही