Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अधर में लटका बाईपास सड़क निर्माण, 2017 में जारी हुई थी अधिसूचना

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=304814&action=edit">

style="color: #ff0000;">(Giridih)
- भूमि अधिग्रहण का आवंटन नहीं मिलने से बाईपास सड़क निर्माण कार्य विगत चार वर्षो से अधर में लटका पड़ा है. इसके पीछे वजह ये बताया जा रहा है कि राशि के अभाव में जमीन अधिग्रहण में देरी हो रही है. राष्ट्रीय">https://www.bhaskar.com/national-highway-114-to-start-the-work-of-linking-the-giridih-deoghar-route-024004-2870426.html/">राष्ट्रीय

उच्च पथ प्रमंडल ने अभी तक राशि आवंटित नहीं की है. सड़क निर्माण की अधिसूचना वर्ष 2017 में जारी हुई थी. तिथिवार जमीन का अधिग्रहण किया जाना था. 14 जून 2017 को चतरो, गादी, श्रीरामपुर, पूर्णानगर, मछलाडीह, टीकोडीह और चुंजका में जमीन का अधिग्रहण किया जाना था. 16 जून को लोहपिटी, सिकदारडीह, तोहियोडीह और मनिकलालो में. 17 जून को मसीपीढ़ी और बोड़ो में. 18 जून को अंदूडीह में. 20 जून को सुंदरटांड़ में. 21 जून को तेलोडीह में. 22 जून को करहरबारी में. 23 जून को अकदोनीकला, जरीडीह, पचंबा,कोयरीडी और सोनबाद में. 28 जून को चिलगा, बक्शीडीह और पांडेयडीह में,  7 जुलाई को हरिचक,चंदनडीह, अकदोनीखुर्द, योगीटांड़, माथाडीह, महेशलुंडी, कल्याणडीह, सलेया, जीतपुर और परसाटांड़ में. कुल 34 गांवों के 1644 लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. बाईपास सड़क निर्माण के लिए 167.35 एकड़ रैयती, 214.68 एकड़ गैरमजरुवा और 116.86 एकड़ जंगली का अधिग्रहण किया जाना है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 114 ए की 222 किलोमीटर से 254.500 अर्थात् कुल 32 किलोमीटर बाईपास सड़क बनेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल ने जमीन अधिग्रहण के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को पत्र भी भेजा है. जमीन आवंटन नहीं मिलने के कारण इस दिशा में काम शुरू नहीं हो सका. इस संबंध में पूछे जाने पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी हेमा प्रसाद ने बताया कि बाईपास सड़क निर्माण के लिए अभी तक राशि आवंटित नहीं किया गया है. राशि आवंटन के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल को पत्र भेजा गया है. रैयती">https://m.jagran.com/jharkhand/giridih-15512428.html">रैयती

जमीन का अधिग्रहण इस तरह है-
चतरो गांव में 2.4950 एकड़, गादी श्रीरामपुर- 24.8510, पूर्णानगर- 9.9979, मंझलाडीह- 14.9420, टीकोडीह- 5.4660, चुंजका- 13.4550, लोहपिटी- 3.2690, सिकदारडीह- 3.0910, तोहियोडीह- 3.6600, मसीपीढ़ी- 8.0895, बोड़ो- 0.0050, अंदूडीह- 0.5400, सुंदरटांड़- 8.0790, तेलोडीह- 5.1155, करहरबारी- 2.2159, अकदोनीकला- 8.9812, जरीडीह पचंबा- 0.45, कोयरीडीह- 0.9880, सोनबाद- 3.1918, चिलगा- 3.728, बक्शीडीह- 19.7035, पांडेयडीह- 0.441, हरिचक- 8.075, चंदनडीह- 12.932 एकड़. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=303382&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डुमरी प्रखंड में मुखिया की 37 सीटें, 19 महिलाओं के लिए आरक्षित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही