Search

 
 
 

गिरिडीह : हिरण हत्या मामले में 6 पर केज दर्ज, 2 गए जेल

 
Gawan (Giridih) :  गावां थाना क्षेत्र के लोरियाटांड़ जंगल में हिरण की हत्या कर उसका मांस बेचने के आरोप में वन विभाग ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि बुधवार को वन विभाग ने लोरियाटांड़ जंगल में एक घर से छापा मारकर 50 किलो हिरण का मांस, पूंछ,  कुल्हाड़ी,  तराजू, तिरपाल जब्त किया था. साथ ही लोगों को गिरफ्तार भी किया था. मामले में गुरुवार को गावां वन कार्यालय में अलगडीहा निवासी कारू राय, लोकाय थाना क्षेत्र के डुब्बा निवासी ब्रह्मदेव तुरी, लोरियाटांड़ के दुर्गा हांसदा, चारो हांसदा व बंधन हांसदा तथा अलकडीहा के सुरेश बेसरा के खिलाफ वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं, गिरफ्तार कारू राय और ब्रह्मदेव तुरी को जेल भेज दिया. प्रभारी वनपाल पवन चौधरी ने कहा कि इस घटना के बाकी नामजद अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वन प्राणियों का शिकार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-banks-should-immediately-inform-on-transactions-of-more-than-rs-10-lakh-dc////////">धनबाद

: 10 लाख से अधिक की लेनदेन पर तुरंत सूचना दें बैंक- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही