Search

गिरिडीह : अवैध बालू उठाव के खिलाफ चलाया गया अभियान, एक ट्रैक्टर और चार डाले जब्त किए गए

Gawan(Giridih) : जिले के गावां थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों में सकरी नदी से अवैध बालू उठाव के खिलाफ सीओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया . इस दौरान गावां पटना नदी में बालू का उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर और चार ट्रैक्टर डाला जब्त किए गए . पदाधिकारियों को आते देख लेबर, चालक सभी फरार हो गए . चार ट्रैक्टर के चालक इंजन को खोलकर ले भागे . जबकि डाला को नदी में ही छोड़ दिया . सीओ के द्वारा सभी ट्रेक्टर और डालों को जब्त कर थाना लाया गया . सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि जिला व्यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है . जो आगे भी जारी रहेगा . किसी भी सूरत में नदियों से अवैध बालू का उठाव नहीं करने दिया जाएगा . अभियान में थाना प्रभारी महेश चंद्र, सीआई विजय चौधरी समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- जैनामोड़">https://lagatar.in/symbolic-protest-regarding-starting-of-jainamod-drinking-water-supply/">जैनामोड़

पेयजलापूर्ति चालू करने को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp