Search

 
 
 

गिरिडीह के प्रत्याशी जयराम महतो को प्रस्तावकों के साथ हाजिर होने का आदेश

 

जयराम के घर पर चिपकाया गया नोटिस

Topchanchi : बोकारो की डीसी सह सह गिरिडीह की जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने गिरिडीह लोकसभा सीट से प्रत्याशी जयराम महतो के नाम एक नोटिस जारी किया है. प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जयराम महतो के मानटांड़ स्थित आवास पर पहुंचकर नोटिस को घर के दरवाजे पर चिपकाया दिया. नोटिस में कहा गया है कि जयराम महतो ने गिरिडीह लोकसभा सीट से 1 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर संदेह जताया गया है. जयराम महतो को अपने प्रस्तावकों व उनके वैध पहचान पत्र के साथ 7 मई को सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे के बीच कलेक्ट्रेट में उपस्थित होने को कहा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही