Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह:  वार्ड 10 से प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने किया नामांकन

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 से प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन दाखिल किया.
Advertisement
Advertisement

Giridih :   नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 से प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र जनउत्साह से सराबोर नजर आया.

 

नामांकन जुलूस के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता था. ढोल-नगाड़ों, नारों के बीच समर्थकों ने नवीन सिन्हा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया. यह दृश्य वार्ड 10 में बदलाव और विकास की मजबूत इच्छा को दर्शा रहा था.


नामांकन के पश्चात नवीन सिन्हा ने कहा कि वार्ड 10 उनके लिए केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका परिवार है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के विश्वास पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरेंगे.

 

साथ ही क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे. स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि नवीन सिन्हा के नेतृत्व में वार्ड 10 एक नई पहचान और विकास की राह पर आगे बढ़ेगा.  नामांकन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही