Search

 
 
 

गिरिडीह : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के खिलाफ गांडेय में कैंडल मार्च

 
Gandey (Giridih) : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में गांडेय के युवाओं ने शनिवार की शाम कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च गांडेय पाठक मार्केट से शुरू होकर मोहदा मोड़ तक गया. मार्च में बड़ी संख्या में युवा अपने हाथ में मोमबत्ती लिए आगे बढ़ रहे थे, तो कुछ लोग पोस्टर लिये हुए थे. मार्च में शामिल युवा हत्यारों को फांसी दो, बहन हम शर्मिंदा हैं, तुम्हारे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाते चल रहे थे. कैंडल मार्च में रितेश पाठक, पीयूष पाठक, रुपेश पाठक, अभिषेक पाठक, मो. सरवर, विशाल वर्मा, बबलू साव, मो. सोनू, राजेश भट्ट,  डा सुभाष मिश्रा समेत 50-60 युवा शामिल थे. यह भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/ats-arrested-bajrang-thakur-of-vikas-tiwari-gang-in-the-case-of-recovery-of-rs-50-lakh/">

 50 लाख बरामदगी मामले में विकास तिवारी गिरोह के बजरंग ठाकुर को अब एटीएस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही