Search

 
 
 

गिरिडीह : मध्य विद्यालय चन्दौरी में क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित

 
विद्यालय प्रबंधन समिति को दिए गए कई सुझाव
Tisri (Giridih) :  बालक मध्य विद्यालय चन्दौरी में जागो फाउंडेशन व क्राई कोलकाता के सहयोग से 7 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का क्षमता वर्धन किया गया. इस कार्यशाला की शुरुआत परियोजना समन्वयक बिरेन्द्र कुमार वर्मा ने की. उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षक महेंद्र दास ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति व विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका पर चर्चा की. इस क्रम में विद्यालय प्रबंधन के भौतिक उद्देश्यों को पूरा करने सहित कई विषयों पर मंथन हुआ. सरोजित कुमार ने कहा कि 16 जून से 15 जुलाई तक बैक टू स्कूल कैंपेन चलाया जा रहा है. इसके लिए सभी विद्यालयों में अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत बच्चों की सूची तैयार कर अनामांकित बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है. इस क्रम में विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाना है. कार्यशाला में + 2 उच्च विद्यालय तिसरी, मध्य विद्यालय चन्दौरी कन्या, मध्य विद्यालय नईटांड़, खोरो, बरईपाट, दुलियकराम, करनपुरा, अंजनवां आदि विद्यालय के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों सहित मथुरा प्रसाद, विकास जॉनी, राजेश, सुष्मिता, सुनीता आदि की भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690977&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही