Search

 
 
 

गिरिडीह : धनवार के लाल बाजार में कार-बस की टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबाजार में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे डिजायर कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं.
 
  • धनवार के लाल बाजार में भीषण सड़क हादसा
  • डिजायर कार-बस की टक्कर में दो की मौत
  • पांच लोगों के घायल होने की खबर

Giridih  : जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबाजार में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे डिजायर कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं. 

 

मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना ले आई और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस बस और कार को जब्त कर जांच में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही