Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Giridih : कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की हो गई. घटना शुक्रवार देर रात जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अम्बाडीह मोड़ के पास घटी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ रांची से सरिया लौट रहे थे. इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कार से बाहर निकाला. आनन-फानन में सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया. लेकिन तब तक मां और बेटे की मौत हो चुकी थी. वहीं आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : सीजफायर">https://lagatar.in/after-the-ceasefire-the-stock-market-rose-like-a-rocket-investors-earned-26-44-lakh-crores-in-5-days/">सीजफायर

के बाद रॉकेट जैसा भागा शेयर बाजार, 5 दिन में निवेशकों ने कमाये 26.44 लाख करोड़

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही