Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में 11 लोगों के खिलाफ बीजली चोरी का केस दर्ज

 

विभाग की टीम ने तीन गांवों में चलाया जांच अभियान

Bengabad (giridih) : बिजली विभाग की टीम ने 14 सितंबर को बेंगाबाद क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान 11 लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया. विद्युत विभाग के जेई रामसुंदर राम के आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 204/23 के तहत केस दर्ज किया गय. आरोपियों में गमतरिया के विमल यादव, नकुल यादव, भकरू मियां, जलील मियां, इस्लाम अंसारी व बबलू अंसारी, तेलोनारी के तजमुल अंसारी, सिकंदर वर्मा, सुरेंद्र टुडू, ओझाडीह के बलदेव पंडित और टिंकू राणा शामिल हैं. बिजली विभाग की टीम ने गमतरिया, तेलोनारी व ओझाडीह में जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में उपरोक्त लोगों के घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. इसके बाद कनीय अभियंता ने बेंगाबाद थाने में 11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hindi-is-not-just-a-language-it-is-a-feeling-dr-gangwar/">बोकारो

: हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं, एक भावना है- डॉ. गंगवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही