Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रांसफार्मर पोल के पास करंट से मवेशी की मौत

 
Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत में 27 जून बुधवार को करंट की चपेट में आने से 1 मवेशी की मौत हो गई. बता दें कि पिहरा पश्चिमी पंचायत निवासी प्रकाश साहू का मवेशी खेत की ओर चर रहा था. इसी बीच वह चरने के दौरान बिजली ट्रांसफार्मर पोल के पास पहुंच गया, जहां अर्थ का करंट लगने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पशुपालक ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है. इधर बिजली विभाग के सहायक अभियंता कृष्णदेव प्रजापति ने ग्रामीणों से बरसात के मौसम में बिजली पोल के आसपास मवेशी को न ले जाने की अपील की है. कहा कि बरसात के मौसम में बिजली पोल में करंट आ सकता है. ऐसे में सभी उपभोक्ता दूरी बनाये रखें और अन्य लोगों को जागरूक करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=682147&action=edit">यह

भी पढ़ें: जमुआ : झारखंडधाम हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही