Search

गिरिडीह : कोलियरी के आसपास गांवों में जलापूर्ति की व्यवस्था करे सीसीएल- माले

Giridih : सीसीएल (गिरिडीह एरिया) कोलियरी के आसपास बसे गांवों में जल संकट झेल रहे ग्रामीणों के लिए भाकपा माले ने पानी की मुकम्मल व्यवस्था करने की मांग सीसीएल प्रबंधन से की है. पानी संकट को लेकर पार्टी नेताओं ने 13 मई को महेशलुंडी पंचायत के महुआटांड़ गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की. ग्रामीणों ने नेताओं से कहा कि सीसीएल के खदान (ओपन कास्ट) के कारण जलस्तर नीचे चला गया है. गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है. सीसीएल के चानक से पानी की सप्लाई होती थी, लेकिन वह भी बंद है. मोटर तक खोल लिया गया है. ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद नेताओं ने जल संकट दूर कराने का आश्वासन दिया, साथ ही कहा कि सीसीएल प्रबंधन पानी संकट अविलंब दूर करे नहीं तो एक सप्ताह बाद सीसीएल जीएम कार्यालय के समक्ष आंदोलन छेड़ दिया जाएगा. पार्टी के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने भी सीसीएल प्रंबधन से जल संकट दूर करने की मांग की. मौके पर कन्हैया सिंह, जगदीश दास, मनोज रजक, सहदेव दास, पोखन दास, राहुल रजक, दशरथ दास, गोला पासवान, राजकुमार रजक, मनोज दास, माथुर कोल, कुंजल दास समेत कई ग्रामीण और पार्टी नेता  मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635154&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: कृषि योजनाओं का प्रचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से होगा: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp