Search

 
 
 

गिरिडीह : सीसीएल कर्मियों पर रैयती जमीन में निर्माणाधीन पशु शेड तोड़ने का आरोप

 
Giridih : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनीकला गांव निवासी गुड़िया देवी ने सीसीएल के दो कर्मचारियों पर रैयती जमीन में निर्माणाधीन पशु शेड तोड़ने का आरोप लगाया है. महिला ने डीसी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में जिक्र है कि वह अपने गांव में निजी जमीन पर पशु शेड का निर्माण करवा रही थी. इसी दौरान सीसीएल कर्मी राजवर्धन और रतन मंडल वहां आए और निर्माण कार्य रोक दिया. वजह पूछे जाने पर बताया कि यह जमीन सीसीएल की है. महिला के पति रंजीत यादव ने जमीन के कागजात भी दिखाए. बावजूद इसके वे लोग नहीं माने. धमकी दिया कि एक घंटे के अंदर शेड को तोड़ दिया जाएगा. कुछ समय बाद दोनों सीसीएल कर्मी पुलिस के साथ जेसीबी मशीन लेकर आए और पशु शेड को तोड़ दिया. रंजीत यादव ने बताया कि शेड निर्माण से पूर्व मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम जमीन की सभी कागजात लेकर थाना बुलाया था. वहां पर दोनों सीसीएल कर्मी भी मौजूद थे. थाना में राजस्व कर्मचारी ने सभी कागजातों को सही बताया. बावजूद इसके शेड को तोड़ दिया गया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में पूछे जाने पर सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने बताया कि सीसीएल की जमीन से अतिक्रमण हमलोग हटाते हैं. निजी जमीन से हमें कोई लेना-देना नहीं है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380318&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही